Weather Alert: कंफ्यूज कर रहा है झारखंड का मौसम, कुछ जिलों में हीट बेब का अलर्ट, तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी की सम्भावना

    Weather Alert: कंफ्यूज कर रहा है झारखंड का मौसम, कुछ जिलों में हीट बेब का अलर्ट, तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी की सम्भावना

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड का मौसम इन दिनों लोगों को काफी ज्यादा कन्फ्यूज कर रहा है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कुछ जिलों में हीट वेव का कहर देखा जा रहा है तो वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो रही है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो अधिकांश जिलों में कड़कड़ती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा, तो वही कुछ जिलों में बूंदाबांदी और हवाओं की वजह से लोगों को राहत मिली.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानि शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कुछ जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.झारखंड के जिन जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गोड्डा, पाकुड़, बोकारो, जामताड़ा, धनबाद, दुमका, साहिबगंज शामिल है. इन जिलों में आने वाले दिनों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है.

    इन जिलों में आज हो सकती है बूंदाबांदी

    वही आज कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड की राजधानी रांची खूंटी लोहरदगा सिमडेगा और लातेहार में दोपहर 2:00 बजे के बाद हल्की बुंदाबांदी देखने को मिलेगी. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. पिछले 24 घंटे में झारखंड के तपमान में1 डिग्री की गिरावट आई है.

    पढ़े कैसा रहा कोल्हान के जिलों का मौसम

    वही कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिला में पिछले 24 घंटे में यहां कड़क धूप और गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया. शाम के 5 से 6 बजे के बीच हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली.आज झारखंड के तापमान की बात की जाये तो आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    18 और 19 मई को झारखंड में बारिश की संभावना

    वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो सकता है. आने वाले एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम कुछ ऐसा ही कन्फ्यूज करेगा जहां कुछ जिलों में बूंदाबांदी तो कुछ जिलों में हीट वेव का कहर देखा जा सकता है.वही मौसम विभाग की माने से 18 और 19 मई को झारखंड में बारिश की संभावना है यानी लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

    पढें अपने जिले का हाल

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news