Weather Alert: 3 डिग्री पारा गिरने से ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ झारखंड का मौसम, 23 मई तक राहत की उम्मीद,वज्रपात से रहें सावधान

    Weather Alert: 3 डिग्री पारा गिरने से ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ झारखंड का मौसम, 23 मई तक राहत की उम्मीद,वज्रपात से रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो चुका है. वही न्युनतम तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट हुई है आपको बतायें कि शनिवार के दिन झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी पश्चिमी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा में शाम के 6:00 बजे के बाद मौसम बदल गया जहां बारिश हुई और तेज हवा चली, जिससे मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया. हालांकी दिन भर गरमी ने लोगों को खूब सताया.

     23 मई तक राहत की उम्मीद

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 23 मई तक झारखंड का मौसम यूं ही बदला हुआ नजर आएगा यानी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी मौसम विभाग की माने तो अगले 4-5 दिनों तक झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा ठंडा कूल कूल रहेगा, क्योंकि गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    पढें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज पुरे झारखंड में झमाझम बारिश की संभावना है.जहां आंधी तूफान आएगा,तो वही गरज के साथ बारिश होगी, वही वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    अगले 4 दिन तक झारखंड में होगी झमाझम बारिश

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 4 दिनों में झारखंड के तापमान में और 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.एक तरफ जहां लोगों को चिलचिलाती धूप से रात मिलेगी, तो वहीं लोगों को गर्मी भी अब नहीं सताएगी.यानी अगले चार-पांच दिनों तक झारखंड के लोगों पर मौसम पूरी तरह से मेहरबान रहेगा.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news