Weather Alert:अगले तीन दिनों में 5 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

    Weather Alert:अगले तीन दिनों में 5 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा, मौसम विभाग ने ठंड को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से मोथा तूफान का असर खत्म होने के बाद अब लगातार ठंड बढ़ रही है.आलम यह है कि सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी महसूस हो रही है. वही बिना साल स्वेटर के रात को गुजारा मुश्किल हो चुका है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों में झारखंड में ठंड और बढ़ने वाली है जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है.

    स्वास्थ्य को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को किया अलर्ट 

    वही बदलते मौसम को देखते हुए झारखंड में डॉक्टर की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी गई है और खास कर घर के बूढ़े और बच्चों को ठंड से बचने के लिए कहा गया. कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसानों को शुष्क मौसम के कारण धान और खरीफ फसल की कटाई करने की सलाह दी है.वही जो किसान अपने खेत में बैंगन, टमाटर, मटर, गोभी की खेती किये हुए है उन्हें किटनाशक दवाओं का समय पर छिड़काव करना है वर्ना फसल बर्बाद हो सकती है.

    आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    वही आज यानी गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. वही सुबह के समय कोहर तो शाम में ठंड लगेगी जिससे बचकर रहना है.वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान यहां लोगों को काफी ठंड महसूस हुई वही आने वाले अगले तीन-चार दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है.

    अगले 5 दिनों में तापमान में आएगी भारी गिरावट

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 5 दिन के दौरान झारखंड के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. जिससे ठंड और बढ़ेगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना से जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news