Weather Alert: आज भी झारखंड में बरसेगी आफ़त की बारिश, इन जिलों में स्कूल को बंद रखने का निर्देश,पढ़े अपने जिले का हाल

    Weather Alert: आज भी झारखंड में बरसेगी आफ़त की बारिश, इन जिलों में स्कूल को बंद रखने का निर्देश,पढ़े अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 3-4 दिनों से हो रही है लगतार बारिश से झारखंड में अब बाढ़ की स्थिति आ गई है आलम यह है कि कुछ जिलों में अब बाढ़ आने की संभावना बढ़ चुकी है.वही शहरी इलाके में जल जमाव की वजह से आवागमन में भी परेशानी हो रही है तो वहीं कई अपार्टमेंट में पानी भर चुका है जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है.वही आज यानि शुक्रवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड की राजधानी रांची, समेत राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है तो वहीं स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश दिया गया है. 5 जिलों में भारी बारिश की वजह से रांची, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी में स्कूलों को बंद किया गया है. वही पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 8वीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद रखा गया है.

    इन जिलों में खास तौर पर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है

    आज मौसम को देखते हुए चार जिलों में पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जहां आज भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग नहीं जताया है.वही इसके साथ ही देवघर, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह और कोडरमा जिले में भारी बारिश की सम्भावना है. जहा गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा का झोंका चलेगा,इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है.

    पिछले 24 घंटे में भारी बारिश से 4 लोगों की मौत

    पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से चार लोगों की जान जा चुकी है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में दो स्कूली बच्चों के साथ एक लड़की के समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है.वही आज शुक्रवार को झारखंड के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और काम नहीं रहने पर घर से बाहर नहीं निकलना है.

    कोल्हान के जिलों में बाढ़ की संभावना

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश ने यहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.आलम यह है कि यहां बहने वाली स्वर्णरेखा और खड़कई नदी उफान पर है तो वहीं शहरी इलाकों में जल जमाव होने की वजह से कई घरों में पानी घुस चुका है वही चांडिल डैम पर दबाव बढ़ने की वजह से कल दोपहर में 6 फाटक खोल दिए गए थे जिससे सरायकेला के कई इलाके में बाढ़ की संभावना बढ़ गई थी.

    अगले 24 घंटे में 3 डिग्री बढ़ सकता है झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news