Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, इन जिलों के लोग अगले 5 दिनों तक रहें सावधान

    Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, इन जिलों के लोग अगले 5 दिनों तक रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 3-4 दिनों से मानसून की रफ्तार थमने की वजह से कड़क धूप खील रही थी लेकिन मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक एक बार फिर झारखंड में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है.इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवा भी चल सकती है.जिससे लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

     पुरे झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ अब झारखंड की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है.वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यह येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    कोडरमा में दिखा मौसम का कहर

     पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों की बात की जाए तो हल्की फुल्की बारिश तो कुछ जिलों में तेज बारिश देखी गई.जिसमें कोडरमा जिला भी शामिल है.जहा मौसम ने भारी तबाही मचाई है जहां गरज के साथ बारिश हुई है वही वज्रपाल से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.

    कड़क धूप ने कोल्हान वासियों का छुड़ाया पसीना

    वही कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में कड़क धूप देखने को मिली जिससे गर्मी से लोगों का पसीना छूट गया.सरायकेला में कड़क धूप से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है.पुरे झारखंड में अलर्ट जारी होने के बावजूद कोल्हान पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है.

    अगले दो दिनों में 2 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही बात अगर झारखंड के तापमान की जाए तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news