Weather Alert: झारखंड के मौसम पर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़े आनेवाले अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा हाल

    Weather Alert: झारखंड के मौसम पर IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट, पढ़े आनेवाले अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):विभाग की ओर से झारखंड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब कमजोर पड़ चुका है. जिससे आज और कल झारखंड में हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वही अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे. हलांकि एक-दो दिन बाद फिर से एक बार झारखंड में मौसम सक्रीय होगा और अपना असर दिखायेगा.

     पढे आनेवाले अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा हाल

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 9 सितंबर से झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा जहां गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाये तो सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में 20 मिली मीटर से अधिक दर्ज की गयी.

    अगले 2 दिनों में लोगों को सता सकती है गर्मी

    वही आपको बता दे कि दो दिनों तक मानसून के कमजोर होने से झारखंड में धूप निकलेगी, जिससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. वही लोगों को गर्मी का एहसास होगा. आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा जहां कुछ जिलों में बादल छाएंगे रहेंगे तो कुछ जिलों में धूप भी निकलेगी जिससे लोगों का पसीना छूटेगा.

    आने वाले अगले 24 घंटे में और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वही न्युनतम तापमान भी एक डिग्री चढ़ चूका है.वही आनेवाले अगले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान में और एक डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news