Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, 2 अक्टूबर तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं

    Weather Alert:झारखंड के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट, 2 अक्टूबर तक बारिश से राहत की उम्मीद नहीं

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कम दबाव की वजह से बारिश का असर थोड़ा कम देखा गया हालांकी कुछ जिलों में बारिश हुई लेकिन शाम के समय लोगों को मेला घुमने का मौका मिला.लेकिन मौसम विभाग की ओर से फिर एक ताजा अपडेट जारी किया गया है जो काफी परेशान करने वाला है.मौसम विभाग की माने तो आज यानी सोमवार से अगले तीन दिन तक झारखंड में जोरदार बारिश के आसार है मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेगी गरज के साथ बारिश और बज्रपत की भी संभावना जतायी गयी है. जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    आज राजधानी रांची पर दिखेगा मौसम का खास असर

    मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी रांची में मौसम का ख़ास असर देखा जाएगा, जहां गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.यानी आज भी दुर्गा पूजा के मेले का मजा किरकिरा हो सकता है और मेला घूमने में परेशान हो सकती है.आज जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला रामगढ़, खुंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहारदगा शामील है.

    2 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना, कम दबाव भले कामजोर हो गया लेकिन झारखंड में अगले 2 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा.इस दौरान गरज के साथ बारिश वज्रपात और आंधी तूफान का असर देखा जाएगा.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट कर दिया गया है और लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    अगले 24 घंटे में 1 डिग्री और चढ़ेगा झारखंड का पारा

    24 घंटे में झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.वहीं आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान इसमे और एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची रामगढ़ के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news