Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में होगी गरज के साथ भारी बारिश, IMD ने जारी किया ताज़ा अपडेट

    Weather Alert:आज झारखंड के इन जिलों में होगी गरज के साथ भारी बारिश, IMD ने जारी किया ताज़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 4 दिनों से झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में मोथा तूफान का असर देखा जा रहा है.जहा गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल रही है, जिसकी वजह से तपमान में लगातार गिरावट आने की वजह से लोगों को अब ठंड महसूस होने लगी है.वही आज यानी शनिवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ़्तार से हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.जिससे लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की हिदायत दी गई है.

    आज झारखंड के इन जिलों में होगी गरज के साथ भारी बारिश

    बता दे कि मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जाताया गया था कि मोथा तूफ़ान का असर 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक देखने को मिलेगा. आज 1 नवंबर को झारखंड के कुछ जिलों में इस तूफान का असर देखने को मिल सकता है.जहां गरज के साथ बारिश तो वही कुछ जिलो में मौसम में हल्का फुल्का असर देखने को मिलेगा.वही तेज हवा चलने की भी संभावना है.

    कैसा रहा कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    पिछले 24 घंटे के दौरान कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम , पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,चाईबासा जिले की बात करे तो यहाँ मौसम का मिला जुला असर देखने को मिला. जहां सुबह के समय धूप तो बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होती रही. वहीं आज यानि शनिवार की सुबह से सरायकेला में धूप निकली हुई है.

    आने वाले अगले तीन दिनों के अंदर 5 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है हालंकी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दरज की गई है.मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाला अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के न्युनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट तो 5 दिनों के अंदर 5 डिग्री की गिरावट आएगी.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news