Weather Alert: तीन दिन में ही गर्मी ने झारखंड वासियों का छुड़ाया पसीना,अगले दो दिनों तक इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट

    Weather Alert: तीन दिन में ही गर्मी ने झारखंड वासियों का छुड़ाया पसीना,अगले दो दिनों तक इन जिलों में हीट वेब का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में झारखंड में गर्मी ने खूब अपना कहर बरपाया, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा. आलम यह था कि लोग धूप से बचते नज़र आए, वहीं घर से निकलने से पहले भी लोग काफी ज्यादा संकोच कर रहे है.वही दोपहर के समय सड़क पर सन्नाटा नजर आ रहा है,क्योंकि कड़कड़ाती धूप से जितना हो सके लोग बच रहे हैं.लगतार चढ़ते तापमान की वजह से झारखंड में गर्मी बढ़ रही है.आपको बताये कि झारखंड का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच चुका है.

    आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल

    वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड में गर्मी से राहत की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन 25 और 26 अप्रैल को झारखंड के कुछ जिलों में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है ताकि लोग बच सकें.

    कोल्हान के जिलों में खूब सता रही है गर्मी

    कोल्हान प्रमंडल की सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम की बात करे तो यहां का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है जिसकी वजह से लोगों का गर्मी से पसीना छूट रहा है.बुधवार को भी कोल्हान के जिलों में भीषण गर्मी पड़ी जिससे लोग परेशान नजर आए.

    इस दिन से मिल सकती है गर्मी से राहत

    झारखंड में जिस तारिका से लोग तड़प रहे हैं उसी बीच मौसम विभाग की ओर से एक राहत देने वाली खबर आई है. मौसम विभाग की माने तो शनिवार 26 अप्रैल से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है.जहा आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news