Weather Alert: अगले चार दिनों तक झारखंड में दिखेगा बारिश और वज्रपात का व्यापक असर,आंधी तूफ़ान को लेकर IMD का अलर्ट

    Weather Alert: अगले चार दिनों तक झारखंड में दिखेगा बारिश और वज्रपात का व्यापक असर,आंधी तूफ़ान को लेकर IMD का अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में अभी मानसून का कहर जारी है,पिछले 24 घंटे में पलामू में ठनका गिरने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मौसम विभाग ने 6 से 9 अगस्त तक पुरे झारखंड में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वही लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    वही आज यानी बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को ख़ासतौर पर वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत दी गई है.जब बादल गरजे और बारिश शुरू हो जाए तो आपको घर से बाहर नहीं निकलना है.

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान में दिखा मौसम का मिला-जुला असर 

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में मानसून का मिलाजुला असर देखने को मिला.कहीं हल्की फुल्की बारिश हुई तो कहीं उमस वाली गर्मी ने लोगों का जीना हराम कर दिया. वहीं आज सुबह से ही सरायकेला में धूप और बूंदा बांदी की आंख मिचौली शुरू हो चुकी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news