Weather Alert:आज झारखंड में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का व्यापक असर, इन 8 जिलों के लोग रहे अलर्ट

    Weather Alert:आज झारखंड में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का व्यापक असर, इन 8 जिलों के लोग रहे अलर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में यानी रक्षाबंधन के दिन झारखंड के अधिकाँश जिलों में मौसम साफ रहा हालंकी कुछ जिलों में बूंदाबांदी और बारिश भी देखी गई.वही आज यानी रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड के 8 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.वही लोगों को इससे सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

    आज झारखंड में दिखेगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का व्यापक असर

    मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसका असर आज झारखंड के 8 जिलों में पूरी तरीके से देखने को मिलेगा.आज जिन 8 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़,देवघर, दुमका, गिरिडीह और साहिबगंज जिला शामिल है.

    पढ़े कोल्हान के मौसम का हाल 

    आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश, दुमका में देखने को मिली है जहां 56 मिलीमीटर बारिश हुई है.वही कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले में हल्की फुल्की बारिश देखी गई गई.वहीं सरायकेला में दिन भर धूप खिली रही.आज भी सरायकेला में सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news