Weather Alert:बंगाल-बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में मचा रहा है तबाही,आज इन 12 जिलों के लोग रहे अलर्ट 

    Weather Alert:बंगाल-बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में मचा रहा है तबाही,आज इन 12 जिलों के लोग रहे अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में लगातार हो रही बारिश से लोगों को अभी भी राहत नहीं मिलनेवाली है. मौसम विभाग के माने तो आज यानी रविवार के दिन भी झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की सम्भावना जतायी गयी है.वही येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.हालाकी राजधानी रांची में आज मौसम सामान्य रहेगा. खास तौर पर दिन भर बादल छाए रहेंगे, वहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी रांची को लेकर आज मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

    आज इन 12 जिलों के लोग रहे अलर्ट 

    मौसम विभाग की ओर से जिन 12 जिलों में आज भारी बारिश के साथ वज्रपात की सम्भावना जताई गई है उन जिलों में गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल है आज यहां खास तौर पर लोगों को सावधान किया गया है.

    बंगाल-बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड में मचा रहा है तबाही

    मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती परिसंचरण बिहार और बंगाल में पूरी तरह से एक्टिव है जिसका असर झारखंड के उत्तरी और मध्य भागो में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 7 अगस्त झारखंड में भारी बारिश से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.

    सरायकेला में गर्मी ने लोगों को खूब सताया

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां बारिश ना के बराबर हुई. हालंकी हल्की फुल्की बूंदाबांदी और आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई.वही सरायकेला में शनिवार के दिन गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा क्योंकि यहाँ कड़क धूप खिली हुई थी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news