Weather Alert:झारखंड में कमजोर पड़ा मोथा तूफान,आज जिलों में छितपुट तो कुछ जिलों में साफ रहेगा मौसम

    Weather Alert:झारखंड में कमजोर पड़ा मोथा तूफान,आज जिलों में छितपुट तो कुछ जिलों में साफ रहेगा मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड में मोथा तूफान का असर कमजोर दिखा. मौसम विभाग का कहना है कि अब चक्रवर्ती तूफान कामजोर हो चुका है जिसकी वजह से झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ हो चूका है. पिछले 24 घंटे के दौरन गोड्डा में 80 मिलीमीटर बारिश देखी गई. वहीं अन्य जिलों में छितपुट बारिश हुई. हालंकी आज से मौसम साफ रहने की संभावना है.पिछले 24 घंटे का दौरान भले ही बारिश ना के बराबर हुई हो लेकिन लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है जिसकी वजह से लोग साल स्वेटर पहन रहे है.

    आज झारखंड के अधिकांश जिला में मौसम साफ रहेगा

    मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के अधिकांश जिला में मौसम साफ रहेगा. दोपहर के बाद कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. हालांकी इसका ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है वही थोड़ी देर के बाद मौसम साफ हो जाएगा.वा

    ही दो पहिया चलाते समय लोगों को कनकनी महसुस हो रही है जिससे लोग गर्म कपड़े पहन रहे है.

    आनेवाले अगले 24 घंटे में और 2 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

     पिछले 24 घंटे के दौरन झारखंड के तापमान की बात की जाये तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढोत्तरी दर्ज गई. वही न्युनतम तापमान 2 डिग्री गिर चूका है.मौसम विभाग ने ब कहा है कि आनेवाले अगले 24 घंटे के दौरन झारखंड के न्युनतम तापमान में और 2 डिग्री की गिरावत दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news