Weather Alert:आज से अगले 5 दिनों तक झारखंड पर दिखेगा मोंठा तूफ़ान का व्यापक असर, जानें आज का हाल  

    Weather Alert:आज से अगले 5 दिनों तक झारखंड पर दिखेगा मोंठा तूफ़ान का व्यापक असर, जानें आज का हाल   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि 28 अक्टूबर यानी छठ महापर्व के बाद भी झारखंड का मौसम साफ नहीं होगा.क्योंकि मोंठा (संभावित नाम) नामक तूफान चक्रवातीय तूफान का रूप ले लेगा जिसका असर 1 नवंबर तक देखने को मिलेगा.यानि आज से अगले 5 दिन तक झारखंड का मौसम बदला हुआ ही रहेगा.

    28 अक्टूबर के बाद दिखने लगेगा तूफ़ान का असर

    मोंठा तूफ़ान का असर मंगलवार यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इसका असर देखने को मिलेगा.वहीं खास करके झारखंड के किसानों को अलर्ट किया गया है.क्योंकि बारिश की वजह से खेतों में पकी फसल बर्बाद हो सकती है जिसकी वजह से किसानों को अपने फसल की कटाई का सुरक्षित स्थान पर रखने की हिदायत दी गई है.यानी अगले 5 दिनों तक झारखंड पर मौसम का असर व्यापक रूप से देखा जाएगा.इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

    पढ़े मोंठा तूफ़ान का अर्थ 

    आपको बताये कि मोंठा तूफ़ान का नाम करण थाईलैंड के एक सुगंधित फूल के नाम पर रखा गया है.जो अपनी खास सुगंध के लिए मशहूर है. तूफान में तेज बारिश के साथ वज्रपात और हवा चलेगी जिसकी वजह से किसानों के खेतों में लगे फसल बर्बाद हो सकती है. मौसम विभाग में किसानों को अलर्ट किया है और अपने फसल को कटाई कर सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है.

    पढ़े आज के मौसम का हाल

    आपको बता दें कि आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है यानि आज डूबते हुए सूर्य को व्रतधारी अर्घ्य देंगी ऐसे में आज झारखंड के कुछ जिलों में भी हल्की फुल्की बारिश का असर देखा जाएगा जिन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां शामील है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news