Weather Alert: झारखंड में कहर बरपा रही है शीतलहरी, इन 12 जिलों के लोग अगले 3 दिनों तक रहें सावधान

    Weather Alert: झारखंड में कहर बरपा रही है शीतलहरी, इन 12 जिलों के लोग अगले 3 दिनों तक रहें सावधान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड के बाद अब शीतलहरी का प्रकोप बढ़ चुका है.आलम यह है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलो का पारा 10 डिग्री से नीचे जाने वाला है. जिसकी शुरूआत मेक्लुस्कीगंज से हो चुकी है जहां का पारा 9 डिग्री तक गिर चूका है.जिसकी वजह से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति और सावधान रहने की जरूरत है.मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले कुछ दिनों के अंदर झारखंड का पारा और ज्यादा गिर सकता है.जिससे ख़ास तौर पर घर के बुजुर्ग और बच्चों का खास ख्याल रखना है वही सुबह की सैर करने वालों को भी सावधान रहना है.

     इन 12 जिलों के लोग अगले 3 दिनों तक रहें सावधान

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के 12 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची शीतलारी का प्रकोप देखने को मिलेगा.वही सुबह शाम के समय घना कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है.

    अगले 3 दिनों में बदलेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 3 दिनों के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव हो सकता है.जहां अधिकतम तापमान में थोड़ी बहुत वृद्धि होगी जिसकी वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात है तो वहां का भी कुछ हाल ऐसा ही है जहा सुबह में लोग घर से निकलने के लिए सोच रहे है.

    अगले 24 घंटे का दौरान और एक डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    वही पिछले 24 घंटे में झारखंड का तापमान की बात की जाये तो अधिकतम और न्युनतम तापमान में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला है.हालांकी मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 24 घंटे झारखंड के दौरान न्युनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान में 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची के अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news