Weather Alert:झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो जाएगी मानसून की बारिश,पढें IMD का ताजा अपडेट

    Weather Alert:झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो जाएगी मानसून की बारिश,पढें IMD का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है.मौसम विभाग की माने से 16 से 18 जून तक झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है इस बार मानसून संथाल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा.मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून की स्थिति काफी अच्छी है,जिसकी वजह से झारखंड में इस बार अच्छी खासी बारिश होगी यानी महज कुछ दिनों में ही झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिल जाएगी.

    पढें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 14 जून से झारखंड में मानसून का प्रभाव हल्का फुल्का दिखने लगेगा. जहां झारखंड के अधिकांश जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है, जिसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है.वही लोगों को इससे सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है ताकि कोई अनहोनी ना हो.मौसम विभाग का कहना है कि 16 जून को झारखंड में भारी बारिश की उम्मीद है.

    अगले दो दिनों में 4 डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाये तो पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वही न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री चढ़ चूका है.मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है, वही न्युनतम तापमान भी 2 डिग्री का गिर सकता है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है.

    कोल्हान के जिलों में खूब सता रही है गर्मी

    वही कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले की बात की जाए तो प्रचंड गर्मी ने पिछले 24 घंटे में लोगों का पसीना छुड़ाया. दोपहर के समय सड़क पर कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिली. जहां सड़के सुनसान रही. वही शाम होते ही थोड़ी बहुत हल्की फुल्की हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.वही आज भी सरायकेला का मौसम कुछ ऐसा ही रहनेवाला है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news