Weather Alert:बारिश की रफ़्तार थमते ही झारखंड वासियों को सताने लगी गर्मी, पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    Weather Alert:बारिश की रफ़्तार थमते ही झारखंड वासियों को सताने लगी गर्मी, पढ़े आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के लोगों को अब रोजाना हो रही बारिश से राहत मिली है, लेकिन रोज कड़क धूप खिलने की वजह से लोगों का पसीना भी छूट रहा है. एक तरफ जहां उत्तराखंड और चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तो वहीं झारखंड में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है क्योंकि धूप के तेवर बढ़ते जा रहे है.पिछले 3-4 दिनों से लगातार झारखंड का तापमान भी बढ़ रहा है. वहीं लोगों का धूप की वजह से घर से निकलना भी मुश्किल सा ही लग रहा है.

    गर्मी से लोगों का छूट रहा है पसीना

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था लेकिन इसका कोई भी असर झारखंड पर देखने को नहीं मिला, क्योंकि अधिकांश जिलो में कड़क धूप खिली हुई थी जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ.वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो यहाँ भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला.

    पढे आज के मौसम पर IMD का बड़ा अपडेट

    वही आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज मौसम विभाग की ओर से 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.जिसमे बोकारो, धनबाद, दुमका,देवघर, गिरीडीह, पाकुड़, साहिबगंज,गोड्डा जिला शामिल है इन जिलों में आज दोपहर 2:00 बजे के बाद से मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश होगी. वही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

    लगातार बढ़ रहा है झारखंड का पारा

    वही पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तपमान में 1° की बढोत्तरी दर्ज की गई है वहीं बात अगर पिछले 3-4 दिन की करें तो झारखंड के तापमान में 5 से 6 डिग्री की वृद्धि हुई है जिससे लोगों को अब गर्मी का एहसास हो रहा है. वही पिछले 24 घंटे में एक बार फिर झारखंड के अधिकतम तापमान 1 डिग्री चढ़ चुका है.आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना जताई गयी है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news