Weather Alert:दुर्गा पूजा के बाद अब छठ पर भी मंडरा रहा है बारिश का खतरा,जाने आज दिवाली पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Weather Alert:दुर्गा पूजा के बाद अब छठ पर भी मंडरा रहा है बारिश का खतरा,जाने आज दिवाली पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है जहां झारखंड वासियों को कोहरा और बारिश की वजह से परेशानी हो सकती है.मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 23 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा.वहीं आज यानि 20 अक्टूबर की बात है तो आज दिवाली का त्यौहार है ऐसे में मौसम विभाग की ओर फिर से बड़ा अपडेट जारी किया गया है मौसम विभाग का कहना है कि आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे रहेंगे.वही कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

    21से 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

     मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बना हुआ है जिसकी वजह से झारखंड में 21 से 23 अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा .हलांकि थोड़ी देर के बाद ही मौसम साफ हो जाएगा.वही मौसम विभाग का कहना है कि 25 अक्टूबर को झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है जिसमे छठ के समय ठंड बढ़ने की संभावना है.

    कोल्हान में सुबह से ही दिख रहा है मौसम का असर

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जिलों में कड़क धूप खीली रही और मौसम साफ रहा.वही आज सुबह से ही जमशेदपुर सरायकेला खरसावां और चाईबासा में हल्की धूप निकली है यहां मौसम का साफ मौसम का असर देखा जा रहा है.

    अगले 4 दिनों के अंदर 3 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

     पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम और न्युनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले 4 दिनों के अंदर झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news