Weather Alert:पलामू खूंटी और चाईबासा में वज्रपात से 7 लोगों की मौत,आज इन 6 जिले के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

    Weather Alert:पलामू खूंटी और चाईबासा में वज्रपात से 7 लोगों की मौत,आज इन 6 जिले के लोगों को सावधान रहने की हिदायत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 24 घंटे में मौसम ने झारखंड में अपना खूब कहर बरपाया, जहां पलामू, खूंटी और चाईबासा में वज्रपात से सात लोगों की मौत हो गई.पलामू में एक ही परिवार के तीन लोग धान रोपाई कर रहे थे, इसी वक़्त बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं खूंटी के तोरपा में 3 और चाईबासा में एक ने आसमानी बिजली गिरने से तोड़ दिया.आज भी झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

    पढे आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    आज यानी 8 अगस्त के दिन झारखंड के 6 जिलों जैसे पाकुड़, गोड्डा,देवघर, दुमका, जामताड़ा,व साहिबगंज मुसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है,जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया. वहीं लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है.ख़ास तौर पर खेती करने वाले किसान बारिश के समय खेतों में ना जाए.

    सुबह से ही कोल्हान के जिलों में छाए हुए है बादल

    वही कोल्हान प्रमंडल के मौसम की बात की जाए तो आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, चाईबासा जिले में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वही लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है वही आज सुबह से ही सरायकेला में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news