दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का बनाया मजाक, सिगरेट को बताया फ्लैग, एक्शन में आई पुलिस  

     दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का बनाया मजाक, सिगरेट को बताया फ्लैग, एक्शन में आई पुलिस  

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर कई ऐसी चीजें आती हैं जिसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है मगर वही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. और समाज में गंदगी फैलाने का काम करते हैं. एक ऐसा ही शर्मनाक मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें 2 लड़कियां राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आते ही लोग इस पर भड़कते नजर आ रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में दो लड़कियां हंसते हुए राष्ट्रगान गा रहीं हैं, इतना ही नहीं उन्होंने हाथ में सिगरेट लिया है. जिसे वो फ्लैग कहते हुए दिख रही है.  जिस मजाकिया अंदाज में यह लड़कियां राष्ट्रगान गा रही है और सिगरेट को फ्लैग कह कर उसका अपमान कर रही है इसे लेकर अब लोग अब काफी आक्रोश मीन है और इनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद लड़कियों ने वीडियो को फेसबुक से डिलीट कर दिया. इसके अलावा जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां नाबालिग हैं.

     

    लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    कलकत्ता हाई कोर्ट के एक वकील सहित कई नेटिजन्स ने लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसे लेकर बैरकपुर साइबर सेल में रविवार को राष्ट्रगान का मजाक उड़ाने के आरोप में दो लड़कियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर अनुपम भट्टाचार्जी ने शेयर किया था.उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि कौन हैं ये? राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. भट्टाचार्जी ने वीडियो को रिट्वीट करने के लिए कहा था ताकि लड़कियों के परिवारवालों को इसका पता चल सके. इसके अलावा पूर्व राज्यपाल समेत कई लोग इनपर एक्शन लेने की बात कही.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news