हथियार के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे,  पढ़ें पूरा मामला

    हथियार के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे,  पढ़ें पूरा मामला

    बक्सर(BUXER):इन दिनों युवाओं में फेमस होने का भूत इस कदर सवार हो चुका है कि लड़के लड़कियां अजीबो गरीब तरीके के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है ताकि वो सबसे अलग दिखे और लोग ज्यादा से ज्यादा उनके वीडियो को लाईक शेयर करें, लेकिन कभी कभी फेमस होने के चक्कर में ये लोग ऐसी हरकतें कर बैठते है कि उन्हे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ता है. बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक सीधा सलाखों के पीछे पहुंच गया.

    पढ़ें कब का है मामला

    जानकारी के अनुसार सिमरी थाना इलाके के सबलपट्टी बड़कागांव के मनीष कुमार मिश्रा ने पिछले महीने इंस्टाग्राम सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक हर्ष फायरिंग करते रील अपलोड किया था. जो पुलिस को एक सोशल साईट्स ग्रुप से मिला है.जब पुलिस ने इसकी जांच की तो मामले में पुलिस ने पड़ताल के बाद एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    डुमरांव के डीएसपी अशफ़ाक अंसारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो की जांच सिमरी थाना से करायी गयी, तब आरोपी के पास से चोरी की दो मोटर साइकिल की जप्त की गई. जिसमें एक मोटर साइकिल अपलोड वीडियो में है वही अभी हथियार बरामद नहीं हो सकीं है तलाश अभी जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news