दरभंगा: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

    दरभंगा: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत

    दरभंगा(DARBHANGA): बिहार के दरभंगा ज़िले के नेहरा ओपी थाना के गांव के तरौनी मोड़ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खाली कराने गए पुलिस के जवान पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से अचानक हमला बोल दिया. जिससे  एक पुलिस के होमगार् जवान की मौत हो गयी. दरभंगा जिला के वरीय समादेष्टा अनिरुद्ध प्रसाद ने इसकी पुष्टि खुद मीडिया के सामने की है. मृतक पुलिस जवान की पहचान चेत नारायण सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि जवान दरभंगा के विरौल थाना में दंगा नियंत्रण वाहन पर चालाक के रूप में तैनात था. जवान की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के एकलौते बेटे का रो रो कर बुरा हाल था. घटना के बाद पुलिस वाले को दरभंगा dmch अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टर ने घायल जवान चेत नारायण सिंह के मौत की पुष्टि कर दी. 

    यह भी पढ़ें

    भागलपुर: पोक्सो कोर्ट ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

    अतिक्रमणकारी ने पुलिस बल पर किया हमला 

    दरभंगा जिला के वरीय समादेष्टा अनिरुद्ध प्रसाद ने घटना की वस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अदालत के आदेश पर नेहरा गांव के तरौनी मोड़ पर सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था. इसी क्रम में वह अतिक्रमणकारी ने पुलिस बल पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. इसी क्रम में मौके पर मौजूद दंगा नियंत्रण गाडी पर तैनात चालाक तेज नारायण सिंह के चेहरे पर सीधे एक पत्थर आकर लगा और वे बेहोश हो गए. तत्काल उन्हें दरभंगा  DMCH अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गयी. 

    मृतक के बेटे ने कही यह बात 

    वहीं अस्पताल में अपने पिता के शव से लिपट कर रोते  हुए मृतक के बेटा रवि शंकर कुमार सिंह ने बताया कि उनके पिता के बेहोश होने की उन्हें सूचना देकर बुलाया गया लेकिन अस्पताल आये तो उनके पिता का देहांत हो चुका था. वे भाई में अकेले हैं और उनको देखने वाला अब कोई नहीं है. ऐसे में वे क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा है. उनके पिता पिरौल थाने में दंगा पार्टी के वाहन के चालाक के रूप में तैनात थे. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news