आरएसएस बैन वाले लालू के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, लालू यादव को दे डाली नसीहत  

    आरएसएस बैन वाले लालू के बयान पर विजय सिन्हा का पलटवार, लालू यादव को दे डाली नसीहत  

    छपरा(CHAPRA): आरएसएस को प्रतिबंधित करने वाले लालू के बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ जयचन्दो के कारण देश हजारों वर्षों तक गुलाम रहा. उन्होंने लालू को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि परिवारवाद के पोषक और समाजवाद का चोला ओढ़कर स्वार्थवाद और खुल कर भ्रष्टाचार करने के लिए ही वे राजनीति में है.

    “आरएसएस एक राष्ट्रीय संगठन है”

    आरएसएस बैन करने की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नसीहत देते हुए कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रीय संगठन है और इसी संगठन ने राज्य के हित में अटल बिहारी बाजपेई, मुरली मनोहर जोशी जैसे लोगों को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है. वहीं उन्होंने आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप जिस संस्था से आए हैं, हजारों करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में है. एक भ्रष्टाचारी कभी समाज का हितैषी नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि लालू खुद बेल पर हैं.

    लालू ने आरएसएस पर बैन लगाने की कही थी बात

    बता दें कि PFI पर प्रतिबंध लगने के बाद लालू यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को सही बताया था. मगर, इसके साथ ही उन्होंने आरएसएस को भी PFI  जैसा संगठन बताते हुए उस पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news