कक्षा में छात्रों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए चर्चा में हैं शिक्षक बैधनाथ रजक, जानिए क्या है अंदाज

    कक्षा में छात्रों को अनोखे अंदाज में पढ़ाने के लिए चर्चा में हैं शिक्षक बैधनाथ रजक, जानिए क्या है अंदाज

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान हो जाता है. शिक्षित मनुष्य ही सुंदर समाज की रचना करते हैं और यह सुंदर समाज बनाने की जिम्मेवारी शिक्षकों पर है. इस तरह देखा जाए तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षक हीं समाज के नींव हैं. इसके लिए एक अच्छे शिक्षक का मिलना जरूरी होता है और अगर शिक्षक बैजनाथ रजक के जैसा हो कह सकते हैं कि सोने पर सुहागा जैसा होगा. एक शिक्षक के शिक्षा के प्रति समर्पण और रचनात्मकता का वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 

    अनोखे अंदाज में करवाते हैं पढ़ाई 

    हम और आप ने भी देश और राज्य की चौहद्दी पढ़ी होगी और आज भी विद्यालय में बच्चों को इसके बारे में पढ़ाई करवाई जाती है. लेकिन पढ़ाने का जो अंदाज समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के शिक्षक बैजनाथ रजक का है उस अंदाज में शायद ही कोई पढ़ाता होगा. शिक्षक बैजनाथ रजक अपने रचनात्मक तरीके से पठन-पाठन करवाने को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. इनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुका है. एक बार फिर इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है. इस वीडियो में शिक्षक बैजनाथ रजक बिहार के चौहद्दी के बारे में बच्चों को जानकारी दे रहे हैं. लेकिन इसके साथ साथ बिहार और उसके पड़ोसी राज्यों से जुड़ी सांस्कृतिक पहलू की भी चर्चा गीत के माध्यम से इन्होंने की है. भोजपुरी टोन में गाए गीत के माध्यम से बिहार के चारों तरफ बसे प्रदेश की चर्चा की गई है और वहां की विशेषताओं की भी चर्चा की गई है. विद्यालय के विद्यार्थी भी पूरी तन्मयता के साथ अपने शिक्षक के द्वारा दी जा रही शिक्षा को ग्रहण कर रहे हैं. विद्यालय के छात्र-छात्राएं बताते हैं कि शिक्षक बैजनाथ रजक अच्छे तरीके से उन्हें पढ़ाते भी हैं और खेलाते भी हैं. शिक्षक बैजनाथ रजक ने बताया कि वह अपने इस गीत के माध्यम से बच्चे को बिहार के चौहद्दी तो जरूर बता रहे हैं लेकिन पड़ोसी राज्य के साथ-साथ बिहार के जो प्रसिद्ध जगह हैं प्रसिद्ध चीजें हैं उनके बारे में भी जानकारी देने की कोशिश की गई है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news