US प्रोफेसर का ‘बदतमीज़ दिल’ पर धांसू डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, आप भी देखिए

    US प्रोफेसर का ‘बदतमीज़ दिल’ पर धांसू डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम, आप भी देखिए

    TNP DESK- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अमेरिकी प्रोफेसर का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘बदतमीज़ दिल’ पर इस प्रोफेसर ने ऐसा धमाकेदार डांस किया कि भारतीय यूज़र्स से लेकर विदेशों तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

    वीडियो में नजर आने वाले इस प्रोफेसर की एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर लोग दंग हैं. क्लासरूम के माहौल को पूरी तरह मनोरंजक बनाते हुए प्रोफेसर ने बॉलीवुड स्टेप्स को इतने शानदार अंदाज़ में परफॉर्म किया कि छात्रों ने भी जमकर हूटिंग की.

    सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर वीडियो शेयर होते ही मिनटों में ट्रेंड करने लगा. इंस्टाग्राम और X  पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह प्रोफेसर हमारे कॉलेज में क्यों नहीं थे? तो कई यूज़र्स ने इसे “वीक का बेस्ट वीडियो” बताया.

    वीडियो को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है. मज़ेदार बात यह है कि प्रोफेसर के स्टेप्स सिर्फ एनर्जेटिक ही नहीं, बल्कि काफी क्लीन और रिद्म के साथ परफेक्ट मैच करते हैं जिससे वीडियो और भी मनोरंजक बन जाता है.

    लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

    लोगों ने वीडियो देख कहा इंस्पिरेशन लेवल 100! ऐसे टीचर्स हों तो क्लास मिस ना हो. एक ने कहा बॉलीवुड ग्लोबल है, और यह वीडियो इसका सबूत है. तीसने से कहा प्रोफेसर ने तो रणबीर कपूर को टक्कर दे दी .फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर एन्जॉय कर रहे हैं. यूज़र्स इसे टॉप पोजिटीव कंटेंट बता रहे हैं और प्रोफेसर की एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news