Resort Politics in Jharkhand : तीन बस में बैठकर रवाना हुए UPA के विधायक, जानिये कहां होंगे शिफ्ट

    Resort Politics in Jharkhand : तीन बस में बैठकर रवाना हुए UPA के विधायक, जानिये कहां होंगे शिफ्ट

    रांची(RANCHI):  यूपीए विधायक तीन अलग-अलग बस में बैठकर झारखंड से दूसरे राज्य के लिए रवाना हो गए हैं. एक बस में स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सवार हैं. आखिर वो खबर सच साबित हुई, जिसमें कहा जा रहा था कि झारखंड यूपीए विधायकों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा. झारखंड कांग्रेस के वरिष्ट नेता बंधु तिर्की ने कुछ देर पहले ही मीडिया काे बताया था कि सभी विधायक चार दिन के लिए बाहर जायेंगे. हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि सभी विधायक कहां जायेंगे लेकिन उन्होंने इतना अवश्य कहा कि सभी को बंगाल, बिहार या छतीसगढ़ भेजा जा सकता है. आपको बता दें कि शनिवार की सुबह जब विधायक सीएम आवास पहुंचे तब उनकी गाड़ी में सूटकेस, बैग और बैगेज देखे गए थे. 

    बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में रहते हैं तो रोज दो-तीन बार बैठक करना पड़ता है. इससे अच्छा है कि कहीं बाहर से घूम कर आ जाए.  दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ही आशंका लगाया जा रहा था कि यूपीए के सभी विधायकों को बाहर शिफ्ट किया जा सकता है. अब यह तो साफ हो गया है कि विधायकों को कहीं शिफ्ट किया जाएगा लेकिन कहां ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

    राजेश ठाकुर ने भी दिया बयान

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यूपीए की बैठक के बीच बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा है कि वे लोग बैग-बैगेज के साथ आये हैं. स्थिति का आकलन कर रहे हैं. जरूरत पड़ेगी, तो यूपीए के विधायक झारखंड से बाहर जा सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news