उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की UNO ने की निंदा, धार्मिक सद्भाव की अपील

    उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की UNO ने की निंदा, धार्मिक सद्भाव की अपील

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत के राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति को गला काटकर मार डालने के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रतिक्रिया सामने आयी है. संयुक्त राष्ट्र संघ ने उदयपुर हत्याकांड की निंदा करके सभी धर्मों के सम्मान का आह्वान किया है. भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के एक बयान के बाद सोशल मीडिया में नूपुर का चित्र लगाने वाले उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. इस मुद्दे पर अब संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का भी बयान आया है. उन्होंने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान का आह्वान किया है. साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि विभिन्न समुदाय विश्व स्तर पर सद्भाव और शांति से रह सकें.

    यह भी पढ़ें: 

    उदयपुर कांड: मृतक कन्हैयालाल के परिजन से मिले सीएम अशोक गहलोत, आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की कही बात

    संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर आयोजित दैनिक पत्रकार वार्ता में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र विश्व शांति को लेकर बेहद आशान्वित है.संयुक्त राष्ट्र संघ ने सभी धर्मों के पूर्ण सम्मान और दुनिया के सभी देशों के विभिन्न समुदायों से सद्भाव और शांति से रहने का आह्वान किया.विभिन्न धर्मों के बारे में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार में विश्वास करता है, किन्तु इसके साथ ही सभी समुदायों व धर्मों के सम्मान की मूलभूत आवश्यकता में भी संयुक्त राष्ट्र संघ विश्वास करता है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news