भागलपुर में शख्स का अनूठा प्रदर्शन, नाले के पानी से स्नान कर जताया विरोध

    भागलपुर में शख्स का अनूठा प्रदर्शन, नाले के पानी से स्नान कर जताया विरोध

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में एक शख्स ने अनोखे तरीके से विरोध किया. शख्स ने सड़क पर बह रहे नाले के पानी से स्नान कर पार्षद का विरोध किया. दरअसल, नगर निगम अंतर्गत वार्ड 49 और 50 में नाले का पानी सड़क पर आ गया है. महीनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार पार्षद से स्थिति सुधारने को कहा. लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं, इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. आज स्थानीय शख्श सुनील चौधरी ने नाले में घुसकर नाले के पानी को शरीर पर डाला और  गाना गाकर विरोध जताया. सुनील और स्थानीय लोगों की मानें तो मेयर से लेकर वार्ड पार्षद को स्थिति से कई बार अवगत कराया गया. मगर, इसे लेकर सिर्फ आश्वासन मिला, काम नहीं हो सका.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news