UGC NET RESULT: उम्मीदवारों की इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, 5 नवंबर को NET परीक्षा के जारी होंगे रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    UGC NET RESULT: उम्मीदवारों की इंतजार की घड़ी हुई समाप्त, 5 नवंबर को NET परीक्षा के जारी होंगे रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): यूजीसी नेट 2022  के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. कल यानि कि 5 नवंबर को इसके परिणाम घोषित कर दिये जाएंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की कि यूजीसी नेट 2022 के परिणाम 5 नवंबर (शनिवार) को घोषित किए जाएंगे. सहायक प्रोफेसर या व्याख्याता पद के लिए और जूनियर रिसर्च फेलोशिप, जेआरएफ कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार की पात्रता निर्धारित करने के लिए दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्र के लिए यूजीसी नेट 2022 चार चरणों में आयोजित किया गया था. जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं.

    यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट किया कि यूजीसी-नेट के परिणाम 5 नवंबर (शनिवार) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे. परिणाम एनटीए की वेबसाइट - nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे.

    इस साल 4 चरणों में हुई थी परीक्षा आयोजित

    इस साल यूजीसी नेट 2022 परीक्षा चार चरणों में आयोजित की गई थी. पहला चरण 9 से 12 जुलाई तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 20 से 22 सितंबर तक, तीसरा चरण 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक और अंतिम चरण 8 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था. UGC NET दिसंबर 2021-जून 2022 (मर्ज किए गए चक्र) परीक्षा 541 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

    इससे पहले एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट 2022 फाइनल आंसर की जारी की थी. परिणाम जारी होने से पहले उम्मीदवार परीक्षा में अपने अंकों की जांच और गणना कर सकते हैं. इसके अलावा, एक बार परिणाम आने के बाद, पुनर्मूल्यांकन या पुन: जांच उपलब्ध नहीं होगी. उम्मीदवारों को अपनी answer key का मिलान करना होगा. यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार इस संबंध में अनुरोध कर सकते हैं.

    UGC NET 2022 रिजल्ट: ऐसे करें चेक

    चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in पर जाएं

    चरण 2: अब, ‘Display of results and final answer key' लिंक पर क्लिक करें.

    चरण 3: उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड या आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा

    चरण 4: आवश्यक विवरण भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news