जहानाबाद में ट्रक पलटने से दो मजदूर की मौत, कई घायल 

    जहानाबाद में ट्रक पलटने से दो मजदूर की मौत, कई घायल 

    जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद के परस बिगहा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस सड़क दुर्घटना में दो मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि तकरीबन दर्जन भर  मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गए. जिसे आसपास एवं परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है.

    बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुआ हादसा 

    घटना के बारे में जख्मी एवं मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्रक पर माल लोड था जिसे अनलोड करने के लिए 12 से 15 की संख्या में सभी मजदूर ट्रक के ऊपर बैठकर नौरू गांव जा रहे थे. नॉरू गाँव पहुंचने के क्रम में गांव के ही समीप ट्रक पर बैठे मजदूर बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गए.  जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलटी मार दी. इसकी वजह से ट्रक पर बैठे सभी मजदूर ट्रक से दबकर जख्मी हो गए. वहीं 2 मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जख्मी सभी मजदूर में दो की हालत गंभीर रहने की वजह से पटना पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. फिलहाल अन्य सभी घायलों का ईलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news