ASI सत्यवान कुमार सिंह को CRPF के हेडक्वार्टर में दी श्रद्धांजलि, झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में हुए थे शहीद

    ASI सत्यवान कुमार सिंह को CRPF के हेडक्वार्टर में दी श्रद्धांजलि, झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में हुए थे शहीद

    रांची (RANCHI) : झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ के ASI सत्यवान कुमार सिंह को रांची में CRPF के 133 बटालियन के हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर मुख्य सचिव, डीजीपी, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे.

    शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के कुशीनगर के रहने वाले थे और सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन का हिस्सा थे. नक्सली ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए जवान सत्यवान कुमार सिंह को शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन के मुख्यालय में पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई. झारखंड-ओडिशा सीमा पर हुए इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं. साथ ही सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.

    शनिवार की सुबह झारखंड-ओडिशा सीमा पर ओडिशा पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस संयुक्त अभियान चला रही थी. इस दौरान राउरकेला जिले के बेलंग थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 134 बटालियन का जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इजाल के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका निधन हो गया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news