मिसीसिपी में बवंडर ने मचाई तबाही, 30 से अधिक लोगों की मौत, जानिए ताजा स्थिति


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):- संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसिसिपी प्रांत में बवंडर ने काफी तबाही मचाई है. इस तबाही में 30 से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है. प्रभावित क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है. राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कई शहरों में बिजली गुल हो गई है. इसका संचार नेटवर्क पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है.
करोड़ों डॉलर का नुकसान
मिसिसिपी में आए बवंडर की वजह से सैकड़ों घर और वाहन तबाह हो गए हैं. करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूरा देश मिसिसिपी के लोगों के साथ खड़ा है. सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए खड़ी है. अमेरिका पिछले एक महीने से मौसम के प्राकृतिक प्रकोप की वजह से बहुत परेशान है. कभी बेतहाशा बर्फबारी,तो कभी भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. स्थानीय प्रशासन के द्वारा मिसिसिपी में निवासियों के बीच राशन पहुंचाया जा रहा है.
4+