देश के टॉप 10 कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानिये क्या है NIRF Ranking

    देश के टॉप 10 कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानिये क्या है NIRF Ranking

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): स्कूल-कॉलेजों के रिजल्ट आते ही हायर एजुकेशन के लिए दौड़-धूप जारी हो जाती है. पढ़ने वाले बच्चे अच्छे से अच्छे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला चाहते हैं. वहीं इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट की ओर भी उड़ान लेने की आतुरता उनमें रहती है. सवाल उठता है कि मंजिल के लिए कौन सा पड़ाव ठीक रहेगा. हम आपको ऐसे ही टॉप टेन शिक्षण संस्थानों के बारे में आज बताते हैं. इसकी सूची हर साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जारी करता है. इसे NIRF Ranking कहा जाता है.


    पहले जानिये क्या है NIRF Ranking
    नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी एनआईआरएफ. देश में पहली बार यह रैंकिंग 29 सितंबर 2015 को जारी की गई थी. इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट आदि अलग-अलग कैटेगरी और सब्जेक्ट्स के आधार पर शीर्ष विश्वविद्यालयों, कॉलेजों की लिस्ट जारी की जाती है. सातवीं बार 2022 में भी सूची जारी की गई है. इसके लिए संस्थान शिक्षा मंत्रालय के पास आवेदन भेजते हैं. नई सूची के लिए 2021 में देशभर से कुल 6,272 यूनिवर्सिटी, कॉलेज व इंस्टीट्यूट्स ने आवेदन किया था. 

    क्या है इसका पारामीटर

    आवेदन मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय की टीम शिक्षण संस्थानों का दौरा करती है. उसे तय 5 मुख्य पैरामीटर्स और 16 सब-पारामीटर्स पर परखती है. इसके बाद संस्थान को स्कोर देती है. इस स्कोर के आधार पर ही रैंकिंग तय होती है. चलिये अब पांच प्रमुख पैरामीटर के बारे में जानते हैं. पहला है टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स (TLR).  इसके अंतर्गत चार सब पैरामीटर में पहला स्टूडेंट्स की संख्या, दूसरा फैकल्टी और स्टूडेंट्स की संख्या का अनुपात, तीसरा  पीएचडी और अनुभवी शिक्षक. चौथा आर्थिक रिसोर्स और उसका शामिल है.
    दूसरे पारा मीटर रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (RP)में भी चार सब-पारामीटर हैं. जर्नल या शोध का प्रकाशन, उसकी गुणवत्ता, पेटेंट, ग्रांट हुए और  प्रोफेशनल प्रैक्टिस और प्रोजेक्ट्स देखे जाते हैं. तीसरे ग्रेजुएशन आउटकम (GO) पारा मीटर में दो सब-पारामीटर आते हैं. पहला यूनिवर्सिटी एग्जाम्स और दूसरा पीएचडी स्टूडेंट्स की संख्या. चौथे पारामीटर आउटरीच और इन्क्लूसिविटी (OI) के अतंर्गत भी पांच सब-पारामीटर हैं. पहला दूसरे राज्यों और देशों से आने वाले स्टूडेंट्स की संख्या, दूसरा इनमें छात्राओं की संख्या, तीसरा आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े छात्रों की संख्या. चौथा दिव्यांग छात्रा के लिए सुविधाएं और पांचवां संस्थान को लेकर राय. पांचवा पैरामीटर पीयर परसेप्शन है. 

    टॉप 10 यूनिवर्सिटी
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरू
    जेएनयू, नई दिल्ली
    जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
    जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
    अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर
    बीएचयू, वाराणसी
    मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन, मणिपाल (कर्नाटक)
    कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
    वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर (तमिलनाडु)
    हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद


    टॉप 10 कॉलेज
    मिरांडा हाउस, नई दिल्ली
    हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली
    प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई
    लोयोला कॉलेज, चेन्नई
    लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमन, नई दिल्ली
    पीएसजीआर कृष्णम्माल कॉलेज फॉर वीमन, कोयम्बटूर
    आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
    सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता
    रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा
    किरोड़ी मल कॉलेज, नई दिल्ली

    टॉप 10  रिसर्च इंस्टीट्यूट 
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरू
    आईआईटी, मद्रास
    आईआईटी, दिल्ली
    आईआईटी, बॉम्बे
    आईआईटी, खड़गपुर
    आईआईटी, कानपुर
    टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई
    आईआईटी, रूड़की
    एम्स, दिल्ली
    वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर

    टॉप 10 आईटी
    आईआईटी, मद्रास
    आईआईटी, दिल्ली
    आईआईटी, बॉम्बे
    आईआईटी, कानपुर
    आईआईटी, खड़गपुर
    आईआईटी, रूड़की
    आईआईटी, गुवाहाटी
    एनआईटी, तिरुचिरापल्ली
    आईआईटी, हैदराबाद
    एनआईटी कर्नाटक, सूरथकल

    टॉप 10 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
    आईआईएम, अहमदाबाद
    आईआईएम, बेंगलुरू
    आईआईएम, कलकत्ता
    आईआईटी, दिल्ली
    आईआईएम, कोझिकोड
    आईआईएम,लखनऊ
    आईआईएम, इंदौर
    एक्सएलआरआई- जेवियर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, जमशेदपुर
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई
    आईआईटी, मद्रास

    टॉप 10 फार्मेसी इंस्टीट्यूट
    जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
    पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली (पंजाब)
    बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (राजस्थान)
    जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, ऊटी (तमिलनाडु)
    इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
    जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, मैसूरू
    मणिपाल कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपि (कर्नाटक)
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद, गांधीनगर (गुजरात)

    टॉप 10 मेडिकल कॉलेज
    एम्स दिल्ली, नई दिल्ली
    पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
    क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बेंगलुरू
    बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
    जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुदुचेरी
    संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ
    अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर
    श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम
    कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल


    टॉप 10 डेंटल कॉलेज
    सविता इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई
    मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज, उडुपि (कर्नाटक)
    डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे
    मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
    किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
    ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज, मैंगलुरु (कर्नाटक)
    मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज, मैंगलौर
    एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई
    गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, नागपुर
    शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर

    टॉप 10 लॉ कॉलेज
    नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेगंलुरू
    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
    सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
    नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ, हैदराबाद
    द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जुरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता
    आईआईटी, खड़गपुर
    जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
    गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
    शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर
    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर


    टॉप 10 आर्किटेक्चर इंस्टीट्यूट
    आईआईटी, रूड़की
    आईआईटी, कोझीकोड
    आईआईटी, खड़गपुर
    स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली
    एनआईटी, तिरुचेरापल्ली
    इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हावड़ा
    स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, विजयवाड़ा
    विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नागपुर
    जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
    स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news