अंतिम सोमवारी के लिए अजगैबीनाथ धाम से हजारों कांवडियों ने भरा जल, बैधनाथ धाम के लिये हुए रवाना

    अंतिम सोमवारी के लिए अजगैबीनाथ धाम से हजारों कांवडियों ने भरा जल, बैधनाथ धाम के लिये हुए रवाना

    भागलपुर(BHAGALPUR):  सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर हजारों कांवडियों ने अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाटों में स्नान किया. इसके बाद बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ गंगा जल लेकर बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुए. वहीं बांका जिले के शंभुगंज के रहनेवाले सीता देवी ने बाल बच्चे की खुशी के लिये बाबा भोलेनाथ के दरबार दंड देते हुये जा रही हैं. जो 35 से 40 दिनों में अजगैबीनाथ धाम से देवघर बैधनाथ धाम दंड देते हुये बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ायेंगी. बाबा भोलेनाथ हम सबों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. 

    यह भी पढ़ें:

    चीन गुस्से से आग बाबूला, जापान तक मिसाइल दाग कर दी चेतावनी, जी 7 समूह के राजदूतों को किया तलब

    मनोकामना पूर्ण हुई तो दंड देते जा रहे बाबा के दरबार 

    साथ ही बांका के रहनेवाले नीरज यादव ने भी बताया कि पहली बार बाबा भोलेनाथ के दरबार दंड देते हुये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ ने हमारी मनोकामनाएं पूरी की इसलिए अजगैबीनाथ धाम से देवघर बैधनाथ धाम बाबा भोलेनाथ को जल चढाने जा रहे हैं. साथ ही नाथनगर के युवती कांवडिया दिपाली मुस्कान ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ बाबा भोलेनाथ के दरबार अच्छे वर की मनोकामनाएं के लिये जा रही हूं. बाबा भोलेनाथ हमारी मनोकामनाएं जरुर पूर्ण करेंगे. इस दौरान कई  कांवडिया मौजूद थे. साथ ही जिला प्रशासन के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों ने जगह जगह कांवडियों की सुविधाओं को लेकर स्वच्छ शौचालय सहित पेयजल की व्यवस्था की गई थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news