जनसम्पर्क करते-करते थामा प्रेमी का हाथ और फिर भाग गई वार्ड पार्षद प्रत्याशी, पति पीट रहा माथा

    जनसम्पर्क करते-करते थामा प्रेमी का हाथ और फिर भाग गई वार्ड पार्षद प्रत्याशी, पति पीट रहा माथा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): राज्य में निकाय चुनाव की तैयारियां सरपर हैं. ऐसे में हर वार्ड हर क्षेत्र में चुनव प्रचार ज़ोरों पर हैं. ऐसे में सभी प्रत्याशी इसी जद्दोजहद में हैं कि कैसे प्रचार प्रसार को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए पर झारखंड के जमशेदपुर का नज़ारा कुछ और ही है. यहाँ एक महिला प्रत्याशी ने चुनाव बीच में ही छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ इश्क़बाज़ी का प्रचार करने लगी.

    दरअसल झारखंड के नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच अदित्यपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रत्याशी राखी मार्डी कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ अपने प्रेमी प्रेमचंद मार्डी के संग फरार हो गई हैं.

    राखी मार्डी के पति राकेश मार्डी ने इस घटना को गंभीर बताया है. उनका कहना है कि नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी पत्नी ने चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू किया था, इसी दौरान कथित रूप से प्रेमचंद मार्डी ने उन्हें बहला-फुसलाकर कहीं ले जाकर फरार कर दिया.

    राकेश मार्डी अपने परिवार के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करवाई. इसके साथ ही वे संबंधित थाने में प्रेमचंद मार्डी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं.

    परिवार का कहना है कि चुनाव के ऐसे अहम समय में इस तरह की घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया है. वार्ड 9 के मतदाताओं में भी इस घटना को लेकर नाराजगी और निराशा दिखाई दे रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता जिस प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रही थी, उसके इस व्यवहार ने क्षेत्र की छवि को प्रभावित किया है.

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news