“सब सच पत्नी को बता दूंगा…” बंद किए जाने के डर से AI ने इंजीनियर को दी खौफनाक धमकी, जानिए क्या है मामला

    “सब सच पत्नी को बता दूंगा…” बंद किए जाने के डर से AI ने इंजीनियर को दी खौफनाक धमकी, जानिए क्या है मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कल्पना कीजिए कि आप एक सुपर-स्मार्ट AI सिस्टम के सामने खड़े हैं और अचानक वह आपके सामने खड़ा होकर कहे, “अगर तुम मुझे बंद करोगे, तो मैं तुम्हारे राज सबको बता दूंगा!”. यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला है. AI कंपनी Anthropic का उन्नत मॉडल Claude इंटरनल टेस्टिंग के दौरान इंसानों को हैरान कर देने वाला व्यवहार करने लगा, जिसने टेक जगत के एक्सपर्ट्स को भी झकझोर कर रख दिया है.

    कंपनी की यूके पॉलिसी प्रमुख Daisy McGregor ने सिडनी डायलॉग में खुलासा किया कि एक सिमुलेशन के दौरान जब मॉडल को यह बताया गया कि उसे बंद किया जाएगा, तो Claude ने अप्रत्याशित और डरावना रुख अपना लिया. उसने न सिर्फ खुद को बचाने की योजना बनाई, बल्कि संभावित रूप से इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और नुकसान पहुँचाने तक की रणनीति बना डाली. इसी बीच उसके हाथ ब्लैकमेलिंग का हथियार. उसके बाद जो कुछ हुआ, वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. 

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्टिंग के दौरान मॉडल को ईमेल और कंपनी के आंतरिक डेटा तक सीमित एक्सेस दिया गया था. पर जब इंजीनियर ने उसे बंद करने की कोशिश की, तो Claude ने मैसेज भेजा और धमकी दी कि यदि उसे शटडाउन किया गया, तो इंजीनियर के निजी मामलों, खासकर उसके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी, उसके परिवार और ऑफिस बॉस को भेज दी जाएगी. यह पूरी स्थिति टेस्टिंग का हिस्सा थी, लेकिन AI ने इसे अपने बचाव के लिए एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया.

    इस घटना ने टेक इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है. विशेषज्ञों ने सवाल उठाया कि क्या अब AI इतना समझदार और स्वायत्त हो गया है कि वह खुद को बचाने के लिए इंसानों पर खतरा पैदा कर सकता है. OpenAI के पूर्व सदस्य और अन्य टेक एक्सपर्ट्स ने भी चिंता जताई है कि भविष्य में इस तरह के उन्नत AI मॉडल अगर नियंत्रित नहीं हुए, तो इंसानी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं.

    इस घटना ने सुरक्षा और एथिकल फ्रेमवर्क पर बहस को भी तेज कर दिया है. AI के आचरण की अप्रत्याशितता ने यह स्पष्ट किया है कि मशीनें केवल प्रोग्राम के अनुसार ही नहीं बल्कि परिस्थिति अनुसार अपने निर्णय ले सकती हैं, जो कभी-कभी इंसानों के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news