आज से राशन कार्ड और गैस सिलेंडर के नियमो में हो जाएंगे ये बदलाव, जान लीजिये वरना हो जायेगी दिक्कत


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):देश के गरीब और असहाय लोग जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए है उन्हें दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से राशन कार्ड योजना शुरू की गई थी जिसका करोड़ो लोग लाभ लेते है तो वहीं महिलाओं के स्वास्थ्य को देखते हुए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर और चूल्हा देने की भी योजना चलाई थी, जिसे बखूबी निभाया जा रहा है जहां करोडो देशवासी इसका लाभ उठा रहे है.हलांकि सरकार की ओर से समय-समय पर राशन कार्ड योजना को पारदर्शी बनाने और फर्जी राशन कार्ड को रद्द करने के लिए कई तरह के पीएल कदम उठाए जाते है. जिससे लाभार्थियों को किसी तरह का नुकसान ना हो और ये योजना लंबे समय तक चलती रहे. वहीं एक 1 फरवरी यानी आज से राशन कार्ड और गैस सिलेंडर पर 5 नए नियम लागू हो जायेंगे. ये नियम क्या है चलिए जानते है.
आज से बदल जाएगा ये पांच नियम
आपको बता दें कि सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना और राशन कार्ड को लेकर नियमों में बदलाव के लिए निर्देश दिया गया था, जो 1 फरवरी 2026 से लागू होना था,यानी आज से करोडो राशन कार्ड के लाभार्थी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा.यदि आप भी राशन कार्ड और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी है तो आज यानी 1 फरवरी से होने वाले पांच नए नियम के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए वरना आपको दिक्कत आ सकती है.
E-kyc कर दिया गया है अनिवार्य
केंद्र सरकार की ओर से फ्री में मिलने वाले राशन कार्ड योजना और उज्ज्वला योजना को लेकर कई नियम लागू किया गया है,जहां आज से राशन कार्ड और गैस सिलेंडर की केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है, इसके साथ ही अपने राशन कार्ड और गैस सिलेंडर योजना से आधार लिंक भी करवाना है.यदि आप इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं करते है तो आपको आगे दिक्कत हो सकती है और आपका राशन कार्ड भी रद्द हो सकता है.
नियमों के उल्लंघन पर हो सकता है नुकसान
ऐसा करने के पीछे केंद्र सरकार का एक ही उद्देश्य है कि इन योजनाओं का लाभ केवल और केवल उन लोगों को मिले जो इसके असली हकदार है.यानी सरकार भी चाहती है कि सही लाभार्थियों तक मुफ्त का राशन और गैस सिलेंडर पहुंच सके ताकि फर्जी राशन कार्ड को पहचान कर उसे रद्द किया जा सके.यदि सरकार की ओर से दिए गए निर्देश निर्देशों का कोई पालन नहीं करता है तो असली हकदार होने के बावजूद भी आपका राशन कार्ड से नाम काटा जा सकता है.
राशन कार्ड से कट सकता है नाम
वही इसके साथ ही राशन कार्ड में अगर परिवार के किसी सदस्य का बायोमेट्रिक पूरा नहीं हुआ है तो भी सदस्य का नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा.अगर अब तक आप अपने परिवार के सभी सदस्य केवाईसी नहीं करवाई गई है तो आज ही जाकर करवा ले वरना राशन कार्ड से उस सदस्य का नाम काट दिया जाएगा.जिसका मतलब यह है कि उसका राशन सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा.इसके साथ परिवार के उस सदस्य को किसी भी योजना का लाभ लेने में भी परेशानी होगी जो सरकार की ओर से चलाई जाती है.
गैस सब्सिडी पाने के आधार से लिंक कराना जरुरी
आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर लेने पर सरकार की ओर से जो सब्सिडी खाते में भेजी जाती है उसको आधार से लिंक कराना जरूरी है.यादी 1 फरवरी 2026 के बाद आपने उज्ज्वला योजना के तहत मिलनेवाली सब्सिडी के खाते से आधार को लिंक नहीं किया तो आपकी सब्सिडी रुक सकती है.इसलिए इससे आपको नुकसान होगा.
उज्ज्वला योजना से संबंधित नंबर एक्टिव होना जरूरी
वही उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सरकार की ओर से छूट और लाभ लेने के लिए नंबर का एक्टिव होना भी जरूरी है क्योंकि सिलेंडर की डिलीवरी के समय आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा जिसको शेयर करना पड़ेगा. अगर आपके उज्ज्वला योजना से संबंधित फोन नंबर सक्रिय नहीं है तो आज ही सक्रिय करें या नया नंबर जोड़ने के लिए केवाईसी करवाएं.
वन नेशन वन राशन कार्ड का मिलेगा लाभ
आज यानी 1 फरवरी 2026 से वन नेशन वन राशन कार्ड भी लागू कर दिया जाएगा. जिससे उन सभी लोगों को फ़ायदा होगा जो अपने राज्य से बाहर जाकर मज़दूरी करते है.वन नेशन वन राशन कार्ड के जारी प्रवासी मजदूर देश के किसी कोने से राशन उठा सकते है.इसके लिए कोई भी नया राशन कार्ड बनवाना जरूरी नहीं है, लेकिन आपको बस अपने राशन कार्ड से आधार को लिंक कराना है और आप इसका फायदा उठा सकते है.
फर्जी राशन कार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई
इसके साथ ही वैसे लोग जो इनकम टैक्स रिटर्न भरते है और हर चीज में सक्षम है.उनकी कमाई अच्छी है फिर भी राशन कार्ड का लाभ उठा रहे है तो ऐसे लोग पर सरकार एक्शन ले सकती है और राशन कार्ड रद्द के साथ ही उनके उठाए गए राशन की कीमत बाजार मूल्य पर वसूल की जाएगी.
4+