मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाल शख्स गिरफ्तार, 19 साल के लड़के ने किया था ईमेल 

    मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाल शख्स गिरफ्तार, 19 साल के लड़के ने किया था ईमेल 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हो गया है. इस आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि इस शख्स की उम्र मात्र 19 साल है जिसे तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है ऐसा आरोपी की पहचान गणेश रमेश वन पार्टी के रूप में की गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगले 8 नवंबर तक पुलिस इसे हिरासत में भेजा गया है

    जानिए क्या है पूरा मामला 

    इस मामले के बारे में बता दें कि 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पिछले हफ्ते अंबानी को पांच ईमेल मिले थे, जिसमें उनसे पैसे की मांग की गई थी. उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. जिसमें लिखा था कि ‘अगर आप 20 करोड नहीं देंगे तो हम आपको मार देंगे’ हमारे पास भारत के बेस्ट शूटर है. इस मेल के आने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने  पुलिस कंपलेन की. कंप्लेन में अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी धारा 387 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसकी अब गिरफ़्तारी हो गई है. 

    एक और मामला आया सामने 

    ये मामला ठंड हुआ नहीं कि एक बार फिर मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है. लगातार मुकेश अंबानी को धमकी भरे मेल मिल रहें है और पैसों की मांग और रकम लगातार बढ़ते जा रही है. आरोपी ने इस बार 400 करोड़ रुपए की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दो धमकी भरे ईमेल भेजे हैं. उसका कहना है कि इसे नजरअंदाज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावानी दी है. ईमेल भेजने वाले शख्स ने खुद को शादाब खान बताया है . पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news