घाटशिला में गजराज का तांडव! हाथियों ने दो लोगों की ली जान, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

    घाटशिला में गजराज का तांडव! हाथियों ने दो लोगों की ली जान, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

    घाटशिला(GHATSHILA):घाटशिला के चाकुलिया वन क्षेत्र अंतर्गत दिघी एवं चौटिया गांव में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है. जहां जंगली हाथी ने एक महिला एवं पुरुष को जान से मार डाला है. यह घटना बीती देर रात की है. बताया जा रहा है कि जंगली हाथी बीती रात लगभग 1:00 बजे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दही गांव में घुसे थे. इस दौरान पहले एक घर को तोड़ दिया, जिससे दीवार गिरने से घर के अंदर सो रही लगभग 55 वर्षीय बेहद हांसदा दबकर मौत हो गई है.

    आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    वहीं बड़ा मारा पंचायत अंतर्गत चोटिया गांव में आज सुबह लगभग 5:00 बजे शौच के लिए निकले वकील टुडू को हाथी ने पटक पटक कर मार दिया है, इससे दोनों गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने जंगली हाथियों से सुरक्षा एवं मृत्य व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणो ने अलग-अलग स्थान पर सड़क जाम कर दिया है.

    आये दिन हाथी यहां तांडव मचाते है

    वहीं सूचना पाकर वन विभाग की टीम एवं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.आपको बताये इन ग्रामीणों क्षेत्रों में आये दिन जंगली हाथी अपना ताडंव मचाते है, और लोगों के खेत  लगे फसलों के साथ घरों को भी तोड़ देते है, वहीं लोगों की जान भी इनकी वजह से चली जाती है, लेकिन वन विभाग इसको लेकर कोई व्यवस्था नहीं करता है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news