बुजुर्ग महिला एक झटके में बन गई जवान, हर कोई हैरान, पूछा- ऐसे कैसे! तो देखिए वीडियो

    बुजुर्ग महिला एक झटके में बन गई जवान, हर कोई हैरान, पूछा- ऐसे कैसे!  तो देखिए वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आजकल फैशन का दौड़ है. हर कोई अपने आप को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करता है. फैशन के इस दौड़ में खासकर महिलाएं अपने आप को जवां और खूबसूरत दिखाना चाहती है. किसी को भी बुढ़ापा पसंद नहीं. इसीलिए खूबसूरत और जवान रहने के लिए ना जाने महिलाएं क्या-क्या ट्रिक  आजमाती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. इस वीडियो में देखा जा रहा है एक बुजुर्ग महिला अपने मेकअप से अपनी उम्र को छुपाने की कोशिश करती है. महिला का मेकअप देख आप भी दंग रह जाएंगे. आपको लगेगा ही नहीं कि यह वही बुजुर्ग महिला है. मेकअप के बाद महिला का ट्रांसफॉर्मेशन गजब का है. वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख लोग हैरान हैं.  

    एक झटके में महिला ने अपने यंग लुक को किया क्रियेट 

    इस वीडियो को अल्फा फॉक्स नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग महिला अपने चेहरे पर मेकअप के अलग-अलग स्टेप करते हुए नजर आती है. पहले वह अपने चेहरे को साफ करती है उसके बाद वह मेकअप करना शुरू करती है. जब मेकअप कंप्लीट होता है तो महिला एक जवान खूबसूरत लड़की के रूप में नजर आती है जिसे देख सभी लोग दंग हो जाते हैं. 

    वहीं इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरीके से कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह कैसे पॉसिबल हो सकता है. तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि आजकल मेकअप के दौड़ में कुछ भी हो सकता है. इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. कुछ लोगों ने तो यह भी कहा है कि जो लोग सुंदर नहीं होने की वजह से कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं ऐसे लोगों के लिए यह वीडियो मददगार होगा. वहीं कुछ लोग इस महिला की भी तारीफ कर रहे हैं कि इसमें अपने आप को एक नया लुक दिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news