बेगूसराय में सातवें आसमान पर पहुंचा अपराधियों का मनोबल, लगातार हो रही है छीनतई की की वारदात

    बेगूसराय में सातवें आसमान पर पहुंचा अपराधियों का मनोबल, लगातार हो रही है छीनतई की की वारदात

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. अपराधियों ने बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास हथियारबंद अपराधियों ने तीन युवक के साथ मोबाइल एवं रुपया की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद उसे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

    विधायक ने पुलिस पदाधिकारी की जमकर लगाई क्लास 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि आप लोग यहां कुछ नहीं करते हैं और आप लोग के सामने ही अपराधियों के द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं लेकिन अपराधी को पकड़ने में नाकाम साबित होते हैं.उन्होंने पुलिस गश्ती पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस पदाधिकारी को जमकर क्लास लगाई.

    पढें विधायक ने क्या कहा 

    इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बताया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास अक्सर छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं. इसको लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार से मेरी बात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी जो दोषी पुलिस पदाधिकारी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी.

    मामले में सदर डीएसपी ने दी ये जानकारी

    इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि बीती रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगची के पास कुछ अपराधियों के द्वारा दो-तीन लड़के के साथ मारपीट कर मोबाइल और रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि उसे जगह पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है. बरहाल जो भी हो जिस तरीके से सत्ता दल के विधायक राजकुमार सिंह ने जिस तरीके से पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है यह कहीं ना कहीं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news