दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को कर दिया किस, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बेरंग लौट गई बारात, पढ़िए पूरी खबर  

    दूल्हे ने सबके सामने दुल्हन को कर दिया किस, नाराज दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बेरंग लौट गई बारात, पढ़िए पूरी खबर  

    Tnp desk: एक शादी जो सात फेरे होते-होते रह गयी. बैंड, बाजा और बारात सबकुछ धरा का धरा ही रह गया . दरअसल, वजह ही ऐसी रही कि दुल्हन ने ही इस शादी से इंकार कर दिया और काफी मनाने के बाद भी बात नहीं बनीं और दुल्हन के बगैर ही बारात लौट गयी. 

    गुस्साई दुल्हन ने शादी से किया इंकार 

    दरअसल, वरमाला के समय दूल्हा ने सबके सामने दुल्हन को गोदी में उठाकर किस कर दिया. जिसके बाद उसके होने वाले पति की इस हरकत से दुल्हन इतना नाराज हुई कि शादी से ही इंकार कर दिया. लड़की पक्ष वाले भी इस वाक्ये पर काफी बिफर गया और शादी नहीं करने का फैसला लिया. हालांकि, इसके बाद काफी मश्शकत शादी के लिए की गई.लेकिन, बात नहीं बनीं. बात थाने तक भी पहुंची. लेकिन शादी नहीं हो सकी. 

    वरमाला के समय हुआ बखेड़ा 

    यह घटना यूपी के संभल के ऐचोड़ाक कंबोह थान के इशेपुर गांव की है. जहां एक युवती की शादी दूसरे गांव में रहने वाले युवक के साथ तय हुई. बुधवार की रात दूल्हा तय वक्त से बारात लेकर पहुंच गया. बारात के लिए द्वार सजा और जोरदार स्वागत भी हुआ. इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ, तब ही दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर किस कर लिया . जिसके बाद दुल्हन गुस्से से लाल हो गयी. उसने अपने परिजनों को इस हरकत को बताया तो वे भी नाराज हो गये. जिसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया. दुल्हन के पिता भी इस तरह के व्यवहार से नाखुश हो गये और शादी करने से मना कर दिया. 

    बगैर दुल्हन के लौटी बारात 

    काफी मान-मनोव्वल के बाद भी आगे शादी की रस्मे नहीं हो सकी. क्योंकि,लड़की पक्ष ने आगे बढ़ने से ही इंकार कर दिया. दुल्हन भी शादी नहीं करने के लिए अड़ गई. इसकी सूचना एचोड़ा कंबोहा पुलिस को दी गई. पुलिस ने भी आपस में समझौता कराने का काफी प्रयास किया. लेकिन, नाकामी ही हाथ लगी. 

    आखिरकार, जो दहेज और सामान लड़की के पक्ष ने लड़के वालों को दिया और जो खर्च शादी में हुई. उसे देने को लेकर समझौता हुआ. लड़के वालों ने सारा खर्चा देने पर राजी हो गये. इसके बाद एक शादी होते-होते रह गयी. बारात को बेरंग ही बिना दुल्हन की लौटनी पड़ी. 
    इस शादी के नहीं होने की चर्चा आस-पास के इलाके में काफी जोर-शोर से हैं. तरह-तरह की बाते इस पर हो रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news