एक रोड रोमियो को सरे आम कैसे एक लड़की ने कूटा जमकर, नहीं देखा तो देखिये वायरल वीडियो

    एक रोड रोमियो को सरे आम कैसे एक लड़की ने कूटा जमकर,  नहीं देखा तो देखिये वायरल वीडियो

    औरंगाबाद(AURANGABAD): औरंगाबाद में एक लड़के को इश्क का बुखार चढ़ गया. वह लड़की से इकतरफा प्यार करता था. लड़की को यह पसंद नहीं था. इसके बावजूद वह लड़के की हरकतों को बर्दाश्त कर रही थी. बर्दाश्त की सारी हदें लड़का पार करता जा रहा है.  आज लड़की कही जाने के लिए औरंगाबाद के रफीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी लड़का भी आगे पीछे करता वहां पहुंचा. फिर क्या था लड़की ने लड़के को पकड़ कॉलर खींचा.  गर्दन पर हाथ लगाकर धकियाया और फिर दे दना दन शुरू हो गयी. लड़के को तो सपने में भी ऐसी उम्मीद नहीं रही होगी कि उसके साथ ऐसा होगा. बेचारा कुटाता रहा और तबतक कुटाता रहा जबतक कि लड़की का कुटाई करने से जी नहीं भर गया. लड़की ने लड़के की कुटाई कर उसे स्टेशन के बाहर तक धकिया डाला. इस दौरान कुटते हुए लड़के को वहां पर मौजूद किसी भी शख्स ने बचाने की हिमाकत नहीं दिखाई. लेकिन लोगों ने इस घटना को स्मार्ट फोन के कैमरे में कैद कर लिया. देखते ही देखते लड़की द्वारा लड़के की कुटाई का वीडियो वायरल हो गया है.

    यह भी पढ़ें:

    बिहार के गोनपुरा गांव में खुशी का माहौल, अमेरिका क्यों जा रहा यहां का एक महादलित छात्र, जानिये पूरी कहानी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news