सरकारी राशि की लूट में हिस्सेदारी को लेकर महिला जेई व कार्यपालक सहायक में हुआ पंगा, जमकर चले लात-घूसे

    सरकारी राशि की लूट में हिस्सेदारी को लेकर महिला जेई व कार्यपालक सहायक में हुआ पंगा, जमकर चले लात-घूसे

    औरंगाबाद(AURANGABAD): औरंगाबाद जिले का कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब महिला जेई अमिता सिन्हा एवं कार्यपालक सहायक मुन्ना दास के बीच जमकर मारपीट होने लगी. दोनों ने सरकारी महकमे में जिम्मेवार पद पर होने की गरिमा को ताक पर रखते हुए एक-दूसरे पर मुक्का-लात और चप्पल चलाएं. प्रखंड मुख्यालय में हुई इस मारपीट को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई. घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है. हालांकि हम वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं.

    यह है मामला 

    महिला जेई एवं कार्यपालक सहायक के बीच झगड़े के बाद काफी देर तक माहौल गर्म रहा. लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया. घटना के बाद दोनों पक्ष अलग-अलग बातें बता रहे हैं. जेई अमिता ने बताया कि पंचायती राज विभाग के कार्यालय में वह मापी पुस्तिका(एमबी) इश्यू कराने गई थी और उन्होंने कार्यपालक सहायक को एमबी इश्यू करने को कहा. इसपर उसने पैसों की मांग की.  पैसे नहीं देने पर वह भड़क गया और पंचायत सचिव को भेजने की बात करने लगा. हद तो यह है कि महिला जेई ने कार्यपालक सहायक मुन्ना दास पर हाथ पकड़कर दुपट्टा खिंचने और कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है. जेई ने कहा है कि जब मैंने जोर से आवाज लगाई तब जाकर लोग जुटे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तू तू मैं मैं हुई और फिर जमकर चप्पल से दोनों एक-दूसरे को पीटने लगे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.  इस बारे में जब कार्यपालक सहायक मुन्ना कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेई द्वारा बगैर जियो टैग के भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा था.  जब उसने ऐसा करने से मना किया तो महिला जेई मारपीट करने पर उतारू हो गई और झूठा केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली. जेई और कार्यपालक सहायक ने अंबा थाना पहुंचकर अपनी अपनी ओर से घटना की जानकारी दी. इस बारे में थानाध्यक्ष ने कार्यालय से आवेदन अग्रसारित कराकर लाने को कहा. हालांकि इसके बाद महिला जेई ने डीएम सौरभ जोरवाल से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी. जेई ने मामले को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला थाना अध्यक्ष कुमकुम कुमारी ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इधर कार्यपालक सहायक मुन्ना दास ने महिला जेई पर कार्यालय में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.         


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news