कमीशन के पैसे को लेकर अपराधियों ने हथियार लहराते हुए किया हंगामा, चढ़ा पुलिस के हत्थे  

    कमीशन के पैसे को लेकर अपराधियों ने हथियार लहराते हुए किया हंगामा, चढ़ा पुलिस के हत्थे  

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में अपराधी बेखौफ है, पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच नहीं है. भागलपुर में दर परत दर हत्या के बाद अब अपराधी हथियार लहराते हुए सामने दिखने लगे हैं. मामला भागलपुर स्मार्ट सिटी के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर हरिजन टोला का है. जहां दो अपराधी देर शाम देसी कट्टा लेकर फायरिंग करते हुए गाड़ी खरीद बिक्री का कमीशन का पैसा मांगने पहुंच गया. जहां सिकंदरपुर हरिजन टोला के अनिल कुमार से गाड़ी खरीद बिक्री का कमीशन तौर पर पैसे की मांग करने लगा, दोनों अपराधी मनीष यादव, नीतीश यादव लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिलने पर एक अपराधी मनीष यादव को मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर पुलिस बाहबायी तो लूट ली जबकि एक अपराधी नीतीश यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर है. दोनों अपराधी सगे भाई बताए जा रहे हैं. वहीं पिडि़त अनिल कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले एक पिकअप गाड़ी की बिक्री हुई थी जिसका पैसा कमीशन के तौर पर 15 हजार रुपया दे दिया गया था. बाबजूद हथियार के साथ फायरिंग करते हुए फिर पैसे की मांग करने मेरे घर पर पहुंच गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news