झारखंड आंदोलन के महानायक गुरूजी शिबू सोरेन की हालत अभी स्थिर, दिल्ली में हैं भर्ती

    झारखंड आंदोलन के महानायक गुरूजी शिबू सोरेन की हालत अभी स्थिर, दिल्ली में हैं भर्ती

    TNP DESK- झारखंड आंदोलन के महानायक गुरूजी शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर बताई गई थी. आपको बता दें कि मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके छोटे भाई बसंत सोरेन अपने पिता से मिलने दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. उन्हें जो समस्या है उसका भी चेक अप चल रहा है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news