नालंदा से नीतीश कुमार को पीएम बनाने का फूंका गया बिगुल , शिक्षकों से जदयू ने मांगा सहयोग

    नालंदा से नीतीश कुमार को पीएम बनाने का फूंका गया बिगुल , शिक्षकों से जदयू ने मांगा सहयोग

    नालंदा(NALANDA): नालंदा के भतहर हाई स्कूल में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महाचिव स्व चंदेश्वर प्रसाद सिंह के प्रतिभा अनावरण समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लालन सिंह ने किया. इस कार्यक्रम के बहाने जदयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अलावे स्थानीय विधायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम के उम्मीदवार घोषित कर दिया. कहा कि पीएम उम्मीदवार के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह प्रदेश के पार्टियों से बात कर रहे हैं. इस मौके पर राज्य के 38 जिला से आए शिक्षकों से नीतीश कुमार को पीएम बनाने में सहयोग मांगा. इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पीएम मोदी पर जमकर बरसे और कहा कि जब भी टीवी खोलिए देश में साम्प्रदायिक नफरत फैलाने की बात की जा रही है. यह देश सभी धर्म के लोगों का है. इसीलिए देश की राजनीति अब करवट ले रही है. इस मौके पर उन्होंने आम जनता के सामने पीएम मोदी का एक ऑडियो जारी किया. जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सीबीआई के खिलाफ आवाज उठाई थी और आज उसी सीबीआई के  सहारे बिहार के नेता को डराने का काम कर रहे हैं. उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना आकार क्षेत्रीय पार्टी को खत्म करने की बात कह रहे थे. इसीलिए हमलोग ने एनडीए को लात मार दिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news