दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष तभी मंच ने दे दिया जवाब! भर-भराकर गिरे सभी लोग, देखिए Video

    दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष तभी मंच ने दे दिया जवाब! भर-भराकर गिरे सभी लोग, देखिए Video

    TNP DESK- बलिया जिले में आयोजित एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आशीर्वाद देने पहुंचे BJP जिलाध्यक्ष के मंच पर चढ़ते ही अचानक स्टेज भर-भराकर टूट गया. घटना में दूल्हा–दुल्हन सहित मंच पर मौजूद कई लोग नीचे गिर पड़े जिससे अफरा-तफरी मच गई.

    घटना जिले के एक शादी समारोह की है. जैसे ही बीजेपी जिलाध्यक्ष दंपती को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे, उसी समय स्टेज पर अचानक ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गई. वजन बढ़ने के कारण स्टेज अचानक धंस गया और सभी लोग नीचे गिर पड़े. हालाँकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.

    मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को बाहर निकालने में मदद की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के बाद भी लोग हँसते हुए एक-दूसरे को संभालते नजर आते हैं, जबकि मेहमानों में कुछ देरी तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.

    बताया जा रहा है कि स्टेज लकड़ी और लोहे के अस्थायी ढांचे पर तैयार किया गया था, जो अधिक वजन सहन नहीं कर सका. फिलहाल इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हल्की-फुल्की चर्चाएँ भी जारी हैं, और सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं. अच्छी बात यह रही कि हादसा बड़ा होते-होते टल गया और विवाह समारोह बाद में सामान्य रूप से संपन्न हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news