नक्सल संगठन को सबसे बड़ा झटका,एक करोड़ के इनामी देव जी के साथ 17 कुख्यात ने किया सरेंडर

    नक्सल संगठन को सबसे बड़ा झटका,एक करोड़ के इनामी देव जी के साथ 17 कुख्यात ने किया सरेंडर

    TNPDESK: भाकपा माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा. टॉप माओवादी नेता एक करोड़ के इनामी देवजी ने अपने 17 साथियों के साथ आत्म समर्पण कर दिया. देवजी ने अपने साथियों के साथ तेलंगाना में हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौट गया. जिसका स्वागत पुलिस अधिकारियों ने किया है. यह आत्म समर्पण सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

    बता दे कि देवजी पर एक करोड़ का इनाम है. देश के सबसे बड़े नक्सली नेता में इनका नाम आता है. साथ ही पोलित ब्योरों की जिम्मेवारी संगठन में थी इसके साथ ही कुछ माह पहले महासचिव की जिम्मेवारी भी दी गई थी. इसके साथ नक्सलियों के अलग अलग विंग की जिम्मेवारी इनके कंधे पर थी. देवजी का असली नाम थिप्पीरी तिरुपति है. वह करीमनगर के रहने वाले है.

    बताया जा रहा है कि नक्सली देवजी कई बड़े हमलों में शामिल रहे है. अब इनके आत्म समर्पण से छत्तीसगढ़ और अन्य राज्य में नक्सल आंदोलन को एक बड़ा झटका माना जा रहा है. जल्द ही इस पूरे मामले में पुलिस को ओर से जानकारी साझा की जा सकती है.                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news