महाराष्ट्र के ठाणे में मदरसा में बच्चे की पिटाई की हो रही सर्वत्र निंदा, पीटने वाला शिक्षक फरार

    महाराष्ट्र के ठाणे में मदरसा में बच्चे की पिटाई की हो रही सर्वत्र निंदा, पीटने वाला शिक्षक फरार

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मदरसा में पढ़ने वाले 1 बच्चे को टीचर ने इतना पीटा कि उसके शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान हो गए हैं. इस मामले को लेकर विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने मदरसा के उस शिक्षक की निंदा करते हुए जल्द गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है.

     3 दिन पूर्व महाराष्ट्र के ठाणे में एक मदरसा में 14 वर्षीय एक बच्चे को शिक्षक ने छड़ी से इतना पीटा कि वह बेसुध होने लगा. इतनी निर्दयता से बच्चे को पीटा गया की सीसीटीवी फुटेज में यह भयावह दिख रहा है. बगल में एक और शिक्षक बैठा हुआ था. उसने भी तत्परता से पिटाई करने वाले शिक्षक को रोकने का प्रयास नहीं किया. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पुलिस को इस कथित शिक्षक को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा है. इस घटना से मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों में दहशत व्याप्त है.

    जिस बच्चे की पिटाई हुई उसके माता-पिता ने पुलिस से उस आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. विपिन मुस्लिम संगठन एवं सामाजिक संगठनों ने शिक्षक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. स्थानीय पुलिस की एक टीम विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है ताकि आरोपी शिक्षक को पकड़ा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news